रबड़ी के साथ स्टीम गाजर

 गाजर के गट्टे रबड़ी के साथ


गाजर गट्टे और रबड़ी।



सामग्री

1.गाजर पाव भर छील कर टुकड़ों में कटी 

2.चावल का आटा 1कटोरी

3.चावल की सूजी 1कटोरी

4.दूध 1लीटर

5. बादाम काजू पिस्ता दरदरा पीसा हुआ

6.इलायची पावडर और गार्निशिंग के लिए मेवे कटे हुए।

गुलाब की पत्तियां कटी हुई।

विधि

1.दूध फुल क्रीम लेकर कढ़ाई में गाढ़ा करने के लिए चढ़ा दें।

2.गाजर को कुकर में दो सीटी लगाकर ठंडा करके पानी छान कर मिक्सी में पीस लें ।

3.इस पीसी गाजर का आधा भाग उबलते दूध में डाल दें और आधे भाग में सूजी मिलाए और सूजी फूलने के लिए 5मिनट छोड़ दें।

4.सूजी वाली गाजर में जरूरत के अनुसार चावल का आटा मिलाते जाएं जब तक वह शेप न ले ले।अब इसमें एक चौथाई चम्मच खाने वाला सोडा मिलाकर ढीले ढीले गोल  कोफ्ते जैसे बनाए।

5.इन गोलों को घी लगी प्लेट में रखकर दस मिनट के लिए स्टीम कर लें।

6.दूध जब थोड़ा गाढ़ा हो यानी पौन लीटर हो जाए तो आधा दूध सॉस पैन में डालें। इसमें स्वादानुसार चीनी और इलायची पावडर डाल दें। 

6.ठंडा करके इन गोलों को काट कर सॉस पैन वाले दूध में डालते जाएं। दो उबाल आने पर गैस बंद कर दें।

7.कढ़ाई वाले दूध में मेवे का दरदरा पाउडर डालकर हल्की चीनी डालकर, गाढ़ा कर उतार लें।

8.सॉस पैन वाले मिश्रण को डोंगे में डालें और कटे मेवों से गार्निश करें।परोसते समय प्यालियो में गाढ़ी रबड़ी ऊपर से डालते जाएं।




टिप्स

1.ये मैने ग्लूटेन फ्री विधि से बनाई है यदि आप गेहूं की सूजी और मैदे से गाजर के गोले बनाए तो वे इससे ज्यादा मुलायम बनते हैं।

2.ये मिठाई गर्म ही अच्छी लगती है। गर्म गर्म रबड़ी ऊपर से ज़रूर डालें रबड़ी में चीनी हल्की ही होनी चाहिए गाजर के मिश्रण वाले दूध में चीनी तेज़ चल जाएगी।

3.गाजर के गोले डालने के बाद दूध देर तक आंच पर रखने से गोले बिखर सकते हैं।

4.कच्ची गाजर कस कर भी ले सकते हैं पर इसमें गाजर की खुशबू आती है।कुकर में सीटी लगाकर बनाने से गाजर की गंध नहीं आती है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Hari mirch kaa kutta

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Oats & amaranth cake