ग्लूटेन फ्री चुकंदर ओट्स के रोल

 ग्लूटेन फ्री चुकंदर रोल



 


सामग्री

1.एक मध्यम आकार का चुकंदर।

2.एक चमचा मूंग दाल आटा या बेसन

3.एक चमचा रोल्ड ओट्स 

4.2कप मिली जुली छोटे टुकड़े में कटी गाजर, बींस,ब्रोकली,झुकनी,स्वीट कॉर्न,शिमलामिर्च ।जितने रोल बनाने हों उतनी ही संख्या में सलाद पत्ता या पत्ता गोभी के पत्ते ले लें।


5.लहसुन, हरी मिर्च और अदरक का दरदरा पेस्ट 2टी sp 

6. चीला सेंकने के लिए तेल

विधि

1.सबसे पहले चुकंदर को स्टीम कर लें या 4. मिनट माइक्रोवेव में पका लें।

2.अब ओट्स, दाल का आटा और पके हुए चुकंदर को मिक्सी में डाल कर पीस लें।

3.सारी सब्जियों को ज़रा से तेल में लहसुन अदरक मिर्ची वाले पेस्ट को डालकर भून लें फिर प्याज़,शिमला मिर्च डालकर तेज़ आंच पर भून कर सारी सब्जियों को डालकर भून लें।स्वादानुसार नमक डाल लें।

4.अब तवे को गर्म करके चीले बनाए और प्लेट पर रखते जाएं।

5.परोसने से पहले चीले पर पत्तागोभी का एक पत्ता फैलाएं फिर सब्जियां रखें और रोल बना लें ।मनपसंद सॉस या हरी धनिया की चटनी के साथ परोसें।

टिप्स

1.चीला आप बेसन ,ओट्स को भी चुकंदर के साथ पीस कर बना सकती हैं।

2.सारी सब्जियों तेज़ आंच पर अच्छी तरह पानी सूख जाने तक भूने नहीं तो रोल बनाते वक्त चीला गीला हो जाता है और फटने लगता है।

3.भरवान में पनीर और चीज़ भी कस कर डाल सकते हैं।

4.सलाद पत्ता न मिले तो पत्ते गोभी का पता भी अच्छी तरह धो कर रोल में रख सकते हैं।इससे ही रोल में क्रंच या कुरकुरा पन आता है इसे ज़रूर लगाएं।


Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake