आंवला अदरक की कांजी

 कांजी,,,,, आंवला अदरक और हरी मोटी मिर्च 



सामग्री

1.आंवला 3बड़े मोटे कद्दू कस से कसे हुए

2.अदरक 3" की गांठ छील कर लंबे लच्छे काटे

3. मोटी 2 हरी मिर्च लंबाई में कटी

4.एक लीटर पानी

5.अचार वाली राई 

6.हल्दी और हींग,नमक।

विधि

एक स्टील के बर्तन में एक लीटर पानी उबलने रख दें।

अब आंवले को मोटा कस लें,अदरक को लंबे लच्छे में काट लें, मोटी मिर्च को भी लम्बाई में काट लें।पानी उबल जाए तो सब इसमें डाल दें ,फिर गैस बंद कर दें।

हल्दी 1/4 टी स्पून,हींग 1/2 टी स्पून गर्म पानी में एक डाल कर ढंक कर रख दें।

ठंडा हो जाने के बाद पिसी अचार वाली राई डाल कर धूप में कांच के बर्तन में पलट कर धूप में रख दें। अचार वाले पानी को कांच के बर्तन में पलट कर ,बर्तन के मुंह पर साफ़ कपड़ा बांध कर रख दें।

सुबह शाम रोज़ चमचे से हिला दें । जाड़ों में 3 दिन में और गर्मियों में शाम तक तैयार हो जाता है। राई पानी में तैर कर ऊपर आ जाती है।



टिप्स 

पानी उबल जाने के बाद ही सब्जियां डालें ताकि वे खड़ी खड़ी रहें एकदम गले नहीं।

आंवले का कसैलापन राई की खटास से संतुलित हो जाता है।

काले नमक की बजाय सादा नमक ज्यादा अच्छा लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Hari mirch kaa kutta

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Oats & amaranth cake