लाल मिर्च का अचार

 लाल मिर्च का भरवां अचार


सामग्री

1.मोटी मिर्च पाव भर

2.खड़ा धनिया 100ग्राम

3.जीरा 25ग्राम

4.मोटी सौंफ 50ग्राम

5.लाल वाली बारीक अचार वाली राई 50ग्राम

6.मेथी दाना एक टी स्पून 

7.हींग 1 टी स्पून 

8.अजवाइन एक टेबल स्पून 

9.अमचूर पाउडर 50ग्राम

10.काला नमक एक टी स्पून और सादा नमक आधी टी स्पून 

11.तेल सरसों का पावभर

12.दो बड़ी इलायची,5लौंग,दालचीनी एक 2इंच, काली मिर्च 1टेबल स्पून।

विधि

1.मिर्चों को बीच से काट कर दो टुकड़े कर लें।डंडी निकाल कर बीच में बीजे साफ कर लें और धूप में रख दें।

2.धनिया,जीरा,सौंफ को कढ़ाई में धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून कर प्लेट में निकाल लें

3.अब सारे खड़े गर्म मसाले कढ़ाई में धीमी आंच पर भूनें।इसे भी प्लेट में रख दें।

4.अभी कढ़ाई गर्म ही है तो उसमें नमक सहित सारे पिसे मसाले डाल कर थोड़ी देर चला लें ताकि नमी निकल जाए।

5.अब पहले मिक्सी में गर्म मसाला दरदरा पीस लें फिर नमक अमचूर वगैरह पाउडर को भी उसी में डालकर पीस लें।

6.अब तेल गर्म करके ठंडा कर लें।

7.सारे मसालों को गहरे बर्तन में पलट कर तेल थोड़ा थोड़ा डालते जाएं ताकि मसाले गीले हो जाए।

8.अब पाइपिंग बैग में डाल कर मिर्चें को भर लें ।इससे हाथ मसाले में सनता नहीं है।

9.अब भरी मिर्च को तेल में डुबोकर बरनी में डालते जाएं।

टिप्स 

1.मसाला बारीक न पीसे दरदरा ही रखे।

2.पाइपिंग बैग न हों तो नमक वाली पॉलीथिन में भर कर मोटा कोना काटकर मिर्चें में मसाला डाल सकते हैं।

3.मिर्ची बरनी में डालने से पहले कोयला लाल दहका कर तेल और हींग ऊपर से डालें और धुआं बरनी में भरे।

4.मसाला बच जाए तो हरी मोटी या बारीक मिर्च को काट कर उसमें मिला दें और नींबू का रस एक टेबल स्पून डाल लें तुरंत खाने के लिए अचार तैयार है।


बचे मिर्च को काट कर मसाले में मिला दिया।







Comments

Popular posts from this blog

प्रोबायोटिक पेय कांजी

Kachche Aam ka Papad (Savoury/Sweet Raw Mango Leather)

Rasmalai

Quinoa ka chiila

hara bhara chiila

Herbal Mix Veg.

Falafel of chickpea

Coconut cookies

Hari mirch kaa kutta

Oats & amaranth cake