लहसुनी नमक मसाला
लहसुन वाला नमक
तैयार लहसुनी नमक मसाला
5दिन धूप में सुखाया गया हलका हरा लहसुनी नमक
सामग्री
1.लहसुन हरी पत्तेदार 100ग्राम
2.हरा धनिया 100ग्राम
3. सादा नमक 500ग्राम
विधि
1.हरी लहसुन और धनिया को धोकर अखबार पर पानी सूखने रख दें।
2.अब पानी सुख जाने पर मोटा ही मिक्सी में चला लें।अब थोड़ा थोड़ा नमक डालते जाएं और मिक्सी में पीसते जाएं ।
3.इस पेस्ट जैसे मिश्रण को थाली में फ़ैला कर एकसार कर लें।धूप में कपड़ा लगा कर 4से5दिन रख दें।
4.ये थोड़ा थाली में चिपक जाता है उसे पलटे से खुरच कर ऊपर नीचे करते जाएं।
5.सुख जाने पर यह गहरे हरे रंग से हलके हरे रंग की ओर हो जाएगा।
6.अब कांच की प्लेट में रखकर 1मिनट माइक्रोवेव में सुखा दीजिए तो सारी नमी निकल जाती है।अब ठंडा होने पर मिक्सी में पीस लें।
7.सुखी बोतल में भरकर रख लें यह टिक्की ,धनिए वाले आलू,कबाब, मिक्स वेज, चाइनीज रेसिपी में डाल दीजिए,स्वाद बढ़ जाता है।
8.इलाहाबाद में मूंगफली के साथ अदरक और हरी मिर्च के साथ चटनी के रूप में ठेले पर मिलती है।अमरूद के साथ भी इसे विक्रेता देते हैं।
टिप्स
1.तेज़ धूप में कपड़ा लगा कर धूप दिखाएं और पलटे से रोज़ खुरच कर ऊपर नीचे करते रहें।.
2.अंत में एक बार माइक्रोवेव करने से नमी बिल्कुल नहीं रहती है और साल भर शीशी में रह सकता है।


Comments
Post a Comment