बादाम के लड्डू

![]() | |
| बादाम के लड्डू |
सामग्री
1.बादाम का आटा 250 ग्राम
2.देसी घी 50 ग्राम
3.चीनी 100 ग्राम
4.कटे मेवे बादाम, काजू, कद्दू,सूर्यमुखी, मगज़ के बीज एक चौथाई कप
विधि
1.सबसे पहले मेवों को एक टी स्पून घी में सुनहरा भून लें और अलग प्लेट में निकाल कर रख लें।
2.अब उस कढ़ाई को कपड़े से पोंछ कर सारा घी डालकर बादाम का आटा मिलाएं और खुशबू आने तक भून लें।
3. आटे में मेवे मिला लें और चीनी पीस कर पावडर बनकर इस मिश्रण में मिला लें।
4.अब गर्म गर्म ही हाथों में पॉलीथिन लगाकर लड्डू बांधते जाएं।यदि लड्डू बांधने में दिक्कत होती है तो घी ज़रा सा और डाल दें।
टिप्स
1.लड्डू बांधने में दिक्कत हो तो ज़रा सा दूध भी डाल सकते हैं पर इससे लड्डू बहुत दिन रख नहीं सकते हैं,घी डालने से लड्डू दो तीन महीने आराम से रख सकते हैं।
2.पॉलीथिन हाथों में पहन कर लड्डू बांधते समय हाथ जलते नहीं हैं।
3.इतने मिश्रण में 20से25 लड्डू आराम से बन जाते हैं।

Comments
Post a Comment