Cheesy green kabab
चीज़ी हरा भंडार
सारी हरी सब्जियों से बनाई गई चीज़ी टिक्की
चीज़ भरे हरे कबाब
सामग्री
1.उबली शकरकंद बड़ी 2 कस कर आधी कप के लगभग
2.पालक के गड्डी धो कर माइक्रोवेव की हुई
3 मेथी की पत्ती एक चौथाई कप बारीक कटी
4.ब्रोकली 2.कप माइक्रोवेव की हुई
5.मटर दाने 1/2 कप माइक्रोवेव किए हुए।
6. हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट एक टेबल स्पून।
7.लहसुन पत्ता जड़ निकाल कर बारीक कटा हुआ 1कप
8.प्याज बारीक काट कर लिया है 1/4कप
9. हरा धनिया डंडी सहित
10.चीज़ क्यूब 2.
11.तलने के लिए तेल
12.बाजरे का आटा 1/2कप और मूंग दाल आटा 1टेबल स्पून।
विधि
1. ब्रोकली को धो कर 3.मिनट माइक्रोवेव करें ।
2. पालक को भी अच्छे से धो कर माइक्रोवेव करें।
3.प्याज़ ,हरा धनिया ,लहसुन, मटर को चौपर में बारीक काट लें।
4.अब सारे मिश्रण को मिला कर नमक,काला नमक,गर्म मसाला,काली मिर्च और आटे मिलाकर ढीले ढीले गोल आकार का बना लें।
5.चीज़ क्यूब को चार टुकड़े में काट लें।
टिक्की को बीच से काट कर सजा लें।
5.अब इस मिश्रण को गीले हाथ करके छोटे पेड़े लेकर बीच में चीज़ क्यूब को ले और गोल टिक्की जैसे बना लें।
6.तवे को गरम करके एक चमचा तेल डालें और मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक सेंक लें।
टिप्स
1.ये बहुत ही स्वादिष्ट,और हेल्दी रेसिपी है।इसमें मेथी ज्यादा कड़वी सी लगे तो हरी लेने की बजाय कसूरी मेथी एक टी स्पून लें।जाड़ों में बनाने से हरी मेथी ज्यादा कड़वी नहीं लगती है।
2.चीज़ डाल रहें हैं तो काली मिर्च जरूर डालें।
3.ज्यादा मात्रा में बनानी हो तो कॉर्न फ्लोर के घोल में डाल कर ब्रेड क्रंब्स में लपेट कर तल सकते हैं।
4.मैने इसे ग्लूटेन फ्री रखने के लिए बाजरे का आटा डाला है। आप खाली बेसन से भी बना सकते हैं।बेसन लें तो भून कर लें।बेसन से सादा टिक्की वाला स्वाद ज्यादा आता है।
5.इतने मिश्रण में 16 टिक्की तैयार होती है।
टिक्की ऊपर से कुरकुरी और अंदर से मुंह में घुलने वाली
5.बाजरा न मिलने पर ओट्स का आटा ले लें पर बाजरे का स्वाद जाड़ों में ज्यादा अच्छा लगता है और तवे पर सेंकने से तेल भी कम लगता है कुरकुरी भी लगती है।
6.शकरकंद जरूर डालें ताकि कड़वा और तीखा स्वाद इससे संतुलित हो जाए।इसकी बजाय उबला आलू ले सकते हैं।आलू लेने से टिक्की का हरा रंग थोड़ा पीले की तरफ ही आता है जबकि शकरकंद से एकदम हरी रहती है।
7.चटनी या सॉस की बजाय मेयोनेज के साथ ये चीजी टिक्की ज्यादा अच्छी लगती है।



Comments
Post a Comment