Shikanji Masala
शिकंजी मसाला
तैयार शिकंजी मसाला।कढ़ाई में धीमी आंच पर खुशबू आने तक भून लें
सामग्री
1.पुदीना एक गड्डी धो कर पत्ती निकालकर छाया में सुखाई हुई।
2.मिश्री 1/2कप
3.जीरा 4टेबल स्पून
4.बारीक सौंफ2टेबल स्पून
5.काली मिर्च 1टी स्पून
6.सौंठ पावडर 1टी स्पून
7.काला और सादा नमक दोनों एक एक टी स्पून
8.हरि इलायची खड़ी 1टेबल स्पून
विधि
1.जीरा,सौंफ,काली मिर्च और इलायची को कढ़ाई में धीमी आंच पर भूनें जबतक कि खुशबू न आने लगे।
2.अब इसी गर्म कढ़ाई में ही (आंच बंद कर दें ) दोनों नमक और सौंठ पावडर डाल कर चलाते रहें।
3सूखे पुदीने को माइक्रोवेव 30 सैकंड कर करके सुखा लें और इसे भी इसी कढ़ाई में डाल दें।
4.जब मिश्रण पूरी तरह ठंडा हो जाए तब मिक्सी जार में मिश्री और सारी कढ़ाई वाली सामग्री को डालकर पीस लें।और एयर टाइट जार में भर लें।
मिश्री के साथ सारे कढ़ाई वाले मसाले पीस लें।
टिप्स
1.पुदीना ताजा ही सुखा कर लेने से खुशबू अच्छी आती है.
2.भूनते समय आंच धीमी रखे और चलाते जाएं नहीं तो मसाला जल जाएगा जिससे कड़वाहट आ जाती है।



Comments
Post a Comment