कच्चे आम का खट्टा तीखा जलजीरा
सामग्री
आम का खट्टा तीखा जलजीरा।कच्चा आम खट्टा वाला एक
पुदीना 20से 25पत्ते
आघा इंच अदरक का टुकड़ा
हरी मिर्च 1
ज़ीरा आधा चम्मच
काला नमक १/२ चम्मच
हरा धनिया एक गड्डी डंडी सहित।
नींबू एक।
विधि
आम छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें।सभी चीजें इसमें मिला दें ।चटनी जार में पीसकर छन्नी से छान लें। अब गिलास में ऊपर की तरफ नींबू रगड़ कर प्लेट में नमक,लाल
मिर्च रख कर गिलास को उलटा कर के नमक चिपका लें।अब इसमें छाना हुआ मिश्रण एक चौथाई ग्लास भर कर आवश्यकतानुसार पानी व बर्फ मिला कर गिलासों में भर लें।ऊपर से पुदीना की पत्तियों से सजा कर परोसें।ऊपर से नींबू का टुकड़ा और पुदीना पत्ती से सजा दें।ये खट्टा तीखा आम का जलजीरा है।
टिप्स
परोसते समय इसमें एक चम्मच जलजीरा मिला दें।
इसमें सोडा मिलाकर भी बना सकते हैं।


Comments
Post a Comment