Chhachh Masala
छाछ मसाला
सामग्री
1.जीरा 4 टेबल स्पून
2.खड़ा धनिया 2 टेबल स्पून
3.काली मिर्च खड़ी 1टी स्पून
4.दालचीनी 1टुकड़ा एक इंच का।
5.हींग 1/2 टी स्पून
6.अजवाइन 1टी स्पून
7.एक कटोरी सूखे कढ़ी पत्ते
8.एक कटोरी सूखे पुदीने के पत्ते।
9.एक कटोरी सूखे हरा धनिया।
10.काला नमक 2टी स्पून
11. सादा नमक सफेद 1तो स्पून।
विधि
1.एक पैन में जीरा लेकर धीमी आंच पर भुनना शुरू करें।फिर धनिया,काली मिर्च,दालचीनी अजवाइन डालकर भूनें।खुशबू आने पर गैस बंद करके तीनों पत्ते और हींग डालकर चलाते रहें आखिर में।कढ़ी पत्ता,पुदीना,धनिया डालकर दोनों नमक भी डालकर लगातार चलाते रहें ।पूरी तरह ठंडा होने पर मिक्सी में डालकर पीस लें और एयर टाइट जार में भर कर रख लें ।
टिप्स
1.धूप न हो तो माइक्रोवेव या एयर फिल्टर में पत्ते सुखा कर काम में ले।
2.इसे ताजे तीनों प्रकार के पत्तों के साथ गीला पीस कर और सारे भुने मसालों को भी मिला कर आइस ट्रे में जमा कर रख सकते हैं ।इस जमी क्यूब को निकाल कर छाछ में मिला कर फेंट लें।

Comments
Post a Comment