Steamed masoor Pizza
चावल और मसूर दाल का पिजजा
सामग्री
1.एक कटोरी चावल
2.एक कटोरी धूली मसूर दाल
3 एक शिमला मिर्च,एक गाजर,एक इंच अदरक का टुकड़ा,2 हरी मिर्च,4 लहसुन की कली।
4.एक भुट्टे के दाने।
5. कोई भी तेल मैने नारियल का तेल लिया है 2टेबल स्पून।
6.ईनो एक टी स्पून/आधा चम्मच बेकिंग सोडा
7.एक टेबल स्पून सिरका।
विधि
1.चावल दाल को तीन चार बार पानी से अच्छे से धो कर 5से छह घंटे भिगो दें।
2.भिगोये हुए दाल और चावल को मिक्सी में इडली जैसे बैटर की सांद्रता में बारीक पीस लें।
3.सारी सब्जियों को कटर में बारीक टुकड़ों में काटें।
4.आधे बैटर को तेल लगे गोल बर्तन में अलग कर लें।अब इस बैटर में ईनो डालकर ऊपर से सिरका डाल दें ताकि वो अपना काम कर सके।
5.अब 10 मिनट तक स्टीम करके ठंडा कर लें।
6.इस केक कोआधा कर लें। तवे पर तेल डालकर अंडे को फेंट कर सादा अंडा का ऑमलेट बना लें,फिर केक को आमलेट पर रख कर उलट पलट कर भूरा होने तक सेंक लें।
7. अब गर्मागर्म पिज्जा को प्लेट पर रख दीजिए इसके ऊपर कच्चे आम का सालसा,खीरा,टमाटर के टुकड़ों से सजा कर परोसें।
टिप्स
1.इसको समय हो तो खमीर उठा कर स्टीम करें तो सोडा या ईनो की जरूरत नहीं होती है।
2.खीरे ,टमाटर, प्याज़,गाजर के लंबे लच्छे काटकर सोया सॉस,शहद,ऑलिव ऑयल,सिरका और नमक का सॉस बनाकर तैयार कर लें तो खीरा पानी छोड़ता है,इस पानी को पिज्जा के ऊपर डालना चाहिए ताकि बेस गीला हो जाता है और गले में खाते समय फंसता नहीं है।
3.आप चाहें तो काजू का मेयोनेज़ बना कर भी बेस पर लगा सकते हैं।

.jpg)
Comments
Post a Comment